
देहरादून| राज्य स्तरीय खेल में पदक लाने वाले और राष्ट्रीय एवं चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को कॉलेज में सीधे दाखिला मिल सकेगा| इसके लिए सरकार खिलाड़ियों को 5% खेल कोटा देने की तैयारी कर रही है|
खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर के अनुसार, 6 राज्यों में इस तरह की व्यवस्था के अध्यक्ष के बाद इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है| 3 अप्रैल को इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा| पदक विजेता खिलाड़ी न सिर्फ राज्य की सेवाओं में समूह ‘ख’ व ‘ग’ के पदों पर सीधे नौकरी पा सकेंगे बल्कि खेल के साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी कर सकेंगे|
संबंधित अधिकारियों के अनुसार खेल कोटा कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए होगा|

