
नई दिल्ली| आज कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) संगठन ने बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 2022-23 के लिए 8.15% की ब्याज दर तय की है|
बताते चलें कि मार्च 2022 में ईपीएफओ ने अपने करीब 5 करोड़ अंशधारकों के लिए 2021-22 हेतु ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर 4 दशक के निचले स्तर 8.1% कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5% था|
आज की बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15% ब्याज देने का फैसला किया गया है|
सीबीटी के निर्णय के बाद ईपीएफ जमा सीबीटी के फैसले के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा| सरकार के अनुमोदन मिलने पर वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफओ में जमा राशि पर ब्याज 5 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के खातों में जमा कर दिया जाएगा|
