चार धाम यात्रा:- अब कोई तीर्थयात्री नहीं रहेगा दर्शन से वंचित, मुख्यमंत्री ने लिया फैसला

देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को अनिवार्य पंजीकरण में छूट दी है|


आज इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई| इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों से यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थ यात्री को दर्शन से वंचित नहीं रखा जाएगा| चाहे उन्होंने पंजीकरण कराया हो या नहीं| कहा कि जिन होटलों, गेस्ट हाउसों और होमस्टे में बुकिंग हो चुकी है, उन यात्रियों को दर्शन से नहीं रोका जाएगा| उनका वही ऑफलाइन पंजीकरण कराया जाएगा|


बताते चलें कि बीते दिवस सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव ने यही तीन प्रमुख मुद्दे उठाए थे| जिसके बाद सीएम धामी ने आज यह निर्णय लिया है की स्थानीय लोगों के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म होगी तथा बाहरी यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था होगी|