Uttarakhand -5 लोगों पर महिला ने लगाया बेटे का गुप्तांग काटने का आरोप……. जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड राज्य में कई बार अलग-अलग जगहों से कई तरह की आपराधिक घटनाएं सामने आती है। एक ऐसी ही घटना उत्तराखंड राज्य के देहरादून से सामने आई है। वसंत विहार थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवती समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके बेटे को नशे का आदि बनाया और उसके दांत तोड़ कर गुप्तांग काटने का आरोप भी महिला द्वारा लगाया गया है ।वसंत विहार थाना पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने तहरीर दी कि उसका बेटा 25 वर्ष का है और पहले शोएब ,राजू ,अंकुश नेगी, पीयूष तथा नेहा उनके किराएदार थे और यह लोग बीते 6 महीने से उसके बेटे को नशे का इंजेक्शन दे रहे हैं और स्मैक का नशा भी करवाते हैं। पांचों ने उनके बेटे से कागजात पर हस्ताक्षर भी करवाया जिसमें लिखा था कि उन पांचों से उसके बेटे ने ₹80,000,00 लिए हैं और इसी के आधार पर पांचो आरोपित उसके बेटे का मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। होली के बाद जब वह घर पर नहीं थी तो पांचों उसके घर में घुसे और बेटे को बुरी तरह पीटते हुए उसके दांत भी तोड़ दिए। बेटे ने यह सारी बातें अपनी मां को बताने के लिए कहा तो उन लोगों ने धमकी दी कि वे उसकी जीभ काट देंगे। महिला ने पांचो पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है साथ ही युवती नेहा पर आरोप लगाया गया है कि उसने उनके घर को खंगाला और घर में रखे जेवरात के बारे में भी पूछा। इस बात की जानकारी मां को बेटे ने 14 मार्च को दी। मामले में पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवक का मेडिकल करवाने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।