सिसोदिया जानते हैं केजरीवाल के कई राज, तिहाज़ जेल में मनीष सिसोदिया की जान को खतरा – भाजपा

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में घोटाले की जांच में फंसे मनीष सिसोदिया फिलहाल तिहाज़ जेल में बंद है|


भाजपा का कहना है कि सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचारियों में दहशत है| दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहां है कि ‘शराब घोटाले के मास्टरमाइंड तक अब जांच पहुंच रही है, जिस कारण आम आदमी पार्टी में घबराहट है| वह जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है| ‘आप’ के नेता तिहाज़ जेल में बंद सिसोदिया की जान को खतरा होने की बात कह रहे हैं|’
उन्होंने कहा कि ‘सिसोदिया के पास मुख्यमंत्री व अन्य आप नेताओं के कई राज है| आशंका है कि सच छुपाने के लिए आप नेता उप मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रच रहे हैं| दिल्ली सरकार की जेल में यदि पूर्व उपमुख्यमंत्री की जान को खतरे की बात कही जा रही है तो यह गंभीर विषय है| इसको गंभीरता से लेने की जरूरत है और जेल में सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए|’