Uttarakhand -: 15 को रास्ता रोककर ईपीएस पेंशन की मांग करेंगे कर्मचारी, सभी से जुड़ने का आवाहन

देहरादून| उत्तराखंड में 15 मार्च को रास्ता रोककर ईपीएस पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलन चलाएंगे| इस हेतु 15 मार्च को रास्ता रोकने में सभी से जुटने का आवाहन किया गया है|


पूरे देश में 70 साल से अधिक औद्योगिक, सार्वजनिक, सहकारिता, निजी क्षेत्रों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अब अपनी मांगों के लिए रास्ता रोको आंदोलन चलाएंगे|
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आवाहन पर देहरादून में भी रास्ता रोको आंदोलन चलाया जाएगा| जिसके तहत घंटाघर पर कर्मचारी रास्ता रोकेंगे|
ईपीएस राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आवाहन पर संगठन की गढ़वाल मंडल की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई| गांधी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी सेवानिवृत्त पेंशनर शामिल हुए| इस दौरान तय किया गया कि 15 मार्च को देशव्यापी आंदोलन के तहत घंटाघर पर रास्ता रोको आंदोलन होगा|
सुबह 11:00 बजे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से यहां एकजुटता का आवाहन किया गया|
कर्मचारियों का कहना है कि अपनी सेवा काल के दौरान 417,541, 1250 रुपये का हर महीने अंशदान देने वालों को आज औसत 1171 रुपए पेंशन मिलती है| इतनी कम रकम में बुढ़ापे में कैसे वह जीवन यापन कर सकते हैं| आज हम सबको एकजुटता के साथ आगे आने की जरूरत है|