अल्मोड़ा -: अब जिले में कूड़ा निस्तारण की समस्या से मिलेगा छुटकारा, हानिकारक गैसों से भी मुक्ति

अल्मोड़ा| जिले में अब कूड़ा भी जलेगा और प्रदूषण भी नहीं होगा| लंबे समय बाद कूड़ा निस्तारण की गंभीर समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है|


जानकारी के मुताबिक अब यहां अमेरिकी ब्लैक होल तकनीक से कूड़े का निस्तारण होगा| इस तकनीक की खासियत यह है कि यह प्लाज्मा युक्त मैग्नेटिक भट्टी में हर तरह का कूड़ा जलाता है| जब कूड़ा जल जाता है उसके बाद बची राख से टाइल्स तैयार किए जाते हैं| इसकी लागत 9 करोड़ के करीब आंकी गई है|
कूड़ा निस्तारण की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस तकनीक पर तैयारी चल रही है|
पालिका के अनुसार, इस तकनीक से अभी तक सिर्फ बेंगलुरु और लेह में कूड़ा निस्तारित किया जाता है| इस तकनीक के तहत प्लाज्मा युक्त मैग्नेटिक भट्टी स्थापित होगी, जो जंगलों के बीच भी बेहद कम जगह में आसानी से स्थापित की जा सकती है| इसमें हर तरह के कूड़े को जलाया जा सकता है|

One thought on “अल्मोड़ा -: अब जिले में कूड़ा निस्तारण की समस्या से मिलेगा छुटकारा, हानिकारक गैसों से भी मुक्ति

  1. Qhat about the cevage carrying vehicle and ao called underground garbad pit of Nagar Palica? Which technology was in two matters?

Comments are closed.