
अल्मोड़ा पुलिस के आरक्षी संदीप कुमार ने असहाय और जरूरतमंद लोगो के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए जरूरतमंदों को मिठाई और कंबल वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी |
Advertisements

अल्मोड़ा पुलिस के आरक्षी संदीप कुमार जो एस0एस0पी0 कार्यालय अल्मोड़ा में तैनात है तथा प्रातः 04 बजे दैनिक सूचना बनाने कार्यालय आते है,
दिनांक 16.11.2021 को ड्यूटी पे आते वक्त अत्यधिक ठंड होने के कारण उन्होंने कुछ बेघर लोगो को सड़क किनारे ठंड से ठिठुरते हुए देखा, जिससे उन्होंने अपने बोनस में मिले पैसों से कंबल वितरित करने की ठानी।
उक्त आरक्षी द्वारा सड़क किनारे कच्चे घरों में रह रहे असहाय और निर्धन लोगों को मिठाई और कंबल वितरित कर वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

