अल्मोड़ा :- वित्तीय वर्ष के महज 72 दिन शेष मगर 10 करोड़ खर्च करने की चुनौती

अल्मोड़ा| 72 दिनों में 10 करोड़ से धुआंधार विकास होने की उम्मीद है|

Advertisements


बता दें कि इस वित्त वर्ष को खत्म होने में केवल 72 दिन का समय बचा है, लेकिन अभी तक जिला योजना के बजट खर्च करने की गति सुस्त है|
आंकड़ों के मुताबिक, बीते मार्च से आयोग ने अब तक 293 दिनों में 70% ही खर्च किए हैं| अब उन्हें जल्दबाजी दिखाते हुए शेष 72 दिनों में बची धनराशि खर्च करनी होगी| इससे कार्यों की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका कम नहीं है|
बताते चलें कि जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला योजना के तहत विभिन्न विभागों को 3656.68 लाख रुपए मिले थे| विभागों ने जनवरी माह तक 2572.05 लाख रुपए ही खर्च किए| वित्तीय वर्ष बीतने को है और विभागों को मिली धनराशि का हर हाल में खर्चा करना होगा| ऐसे में अब संबंधित विभागों के सामने महज 72 दिन में 1084 लाख रुपए खर्च करने की कठिन चुनौती है|
सोचने की बात यह है कि किसानों की आय दोगुनी करने के दावे करने वाले उद्यान विभाग को 147 लाश मिले थे, लेकिन अब तक यह विभाग खर्च करने में सबसे पीछे है| बता दें कि उद्यान विभाग ने अभी तक 35 लाख ही खर्च किए हैं, जबकि कृषि विभाग खर्च करने में आगे है, जिसने 72 लाख के सापेक्ष अब तक 69 लाख रुपए खर्च किए हैं| साथ ही शिक्षा विभाग को 20% राशि खर्च करनी है|

Recent Posts