![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में खूब रौनक देखने को मिल रही है। मेले में पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय ने समा बांधा। उनके गानों पर लोग जमकर थिरके। यही नहीं बल्कि 1500 लोगों के बैठने के स्थान पर 5000 से अधिक लोग पहुंच गए और पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने हेतु बल प्रयोग भी करना पड़ा। युवा भी जस्सी गिल के गानों पर थिरकते रहे तथा नुमाइशखेत मैदान रात 8:00 बजे से ही भरने लगा। यहां तक की कई दर्शकों के बैठने के लिए जगह भी नहीं बची और उन्हें वापस लौटना पड़ा। पंजाबी गानों के साथ- साथ हिंदी गानों ने भी अपना जादू बिखेरा और लोग आधी रात तक नाचते रहे। यहां तक कि भीड़ ने नाचते हुए कुर्सियां और पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ी तथा भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस को काफी महंगा पड़ा। जिसके लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा मगर पुलिस के बल प्रयोग करने के बाद भी मौके पर रौनक कम नहीं हुई और लोग जस्सी गिल तथा बब्बल राय के गानों पर नाचते रहे।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)