Uttrakhand- पृथ्वी की ओर बढ़ने लगा हरा धूमकेतु……. इस दिन पहुंचेगा सर्वाधिक करीब

नैनीताल। वर्तमान समय में हरे कलर का धूमकेतु आसमान में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। धूमकेतु की पहचान सी/ 2022 ई – 3 के नाम से है और यह धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा करने के बाद अपने मार्ग पर पृथ्वी की ओर बढ़ने लगा है। वैज्ञानिकों ने इसे नग्न आंखों से देखे जाने की संभावना जताई है और यह पृथ्वी के सबसे करीब आगामी 2 फरवरी 2023 को पहुंचने वाला है। बता दे कि सूर्य के नजदीक हरा धूमकेतु 12 जनवरी को पहुंचा था और इसकी पुष्टि आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान नैनीताल के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डॉ शशि भूषण पांडे द्वारा की गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार धूमकेतु 10 फरवरी को मंगल ग्रह के करीब पहुंचेगा और तब इसे आसानी से देखा जा सकता है। इसकी चमक 5 या 6 मैग्नीट्यूड तक पहुंचेगी और इसे नग्न आंखों से देखा जाना संभव होगा। फिलहाल इसे दूरबीन की सहायता से देखा जा रहा है।