![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| अब जल्द ही सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का पटाल बाजार पुराने स्वरूप में दिखेगा| इसकी कवायद हो गई है|
इसके लिए 39 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है| जिसके शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद है| इसके बाद ऐतिहासिक बाजार में लगा कोटा स्टोन को हटाकर यहां दोबारा पारंपरिक पटाल लगाई जाएगी|
बताते चलें कि पारंपरिक पटालों के नाम पर ही पटाल बाजार का नाम रखा गया| यह पटाल पर्वतीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान थी, लेकिन बदलते दौर के साथ इन पटालों पर भी आधुनिकता हावी हुई और 2004 में पारंपारिक पटालों को हटाकर यहां कोटा स्टोन लगा दिया गया, जिससे इस बाजार की रौनक और पहचान खो गई| अब यहां कोटा स्टोन की स्लेट नजर आती है और पटाल बाजार का सिर्फ नाम ही बचा है|
यही नहीं कोटा स्टोन की स्लेट दुर्घटना का कारण बन रही है| हल्की बारिश में भी इसमें फिसलन बढ़ जाती है| जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है| पटाल बिछने के बाद लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है|
डीएम वंदना सिंह के अनुसार, नगर का ऐतिहासिक पटाल बाजार जल्द अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा| इसकी शुरुआत हो चुकी है| 39 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार की गई है| जिसको जल्द स्वीकृति मिलेगी| इसकी तैयारी शुरू हो गई है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)