रिकॉर्ड -: साल के अंतिम दिन अल्मोड़ा में बिका 400 किलो पनीर और 8 क्विंटल से अधिक मांस

अल्मोड़ा| दुग्ध संघ के लिए राहत भरी खबर सामने आई है| साल के अंतिम दिन पनीर की रिकॉर्ड बिक्री हुई है|


मिली जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2022 को साल के अंतिम दिन 400 किलो पनीर की बिक्री हुई, जिससे संघ के अधिकारियों के चेहरे खिल उठे|
साल के अंतिम दिन के विदाई के मौके पर कई लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का मजा लेकर जश्न मनाया|
साथ ही नगर में वर्षांत पर मांस कारोबारियों ने भी खूब चांदी काटी|
जानकारी के मुताबिक नगर में वर्ष के अंतिम दिन 8 क्विंटल से भी अधिक मांस की बिक्री हुई|