अटल जयंती पर भाजयुमो ने आयोजित की भाषण प्रतियोगिता, शिवम ने मारी बाजी

अल्मोड़ा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती के उपलक्ष में कल 28 दिसंबर को यहां होटल पितांबर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘अटल भाषण प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया|


प्रतियोगिता में शिवम कांडपाल प्रथम, रोहित शर्मा द्वितीय, कुमकुम भंडारी तृतीय स्थान पर रही|
कार्यक्रम संयोजक नमन गुरुरानी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती 25 दिसंबर को प्रदेश भर में भव्यता के साथ मनाई गई| इसके उपलक्ष में ही युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के नेतृत्व में अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिस कड़ी में अल्मोड़ा में यह कार्यक्रम होटल पीतांबर में आयोजित किया गया| जिसमें लगभग 30 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया| उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र संगठन है जो गैर राजनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता और युवाओं को अपने साथ जोड़ने का कार्य करता रहता है|
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिला मंत्री भाजयुमो प्रकाश बिष्ट, पूर्व छात्र संघ उपसचिव चंदन बहुगुणा, दीपक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे|