
उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक पिता अपनी बेटी के जन्मदिन पर पहुंचा मगर पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे पीट दिया। पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले में जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली में नया शहर रामपुर जिला सहारनपुर निवासी विनीत ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी के जन्मदिन पर पत्नी पूजा ने उसे फोन करके बुलाया और बेटी का जन्मदिवस मनाने के लिए वह रुड़की चला गया मगर इस दौरान पत्नी ने अपने भाइयों और एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर दिया तथा लाठी-डंडों और रोड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने किसी तरह खुद को बचाया और वहां से भाग निकला। बता दें कि पीड़ित ने गंभीर रूप से घायल होने के बाद अपना मेडिकल भी कराया था इस मामले में पुलिस को तहरीर देने के बाद उन्होंने पत्नी पूजा, दीपक, सौरभ और शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

