Uttrakhand- राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिला स्वच्छ राजनीतिक सम्मान

उत्तराखण्ड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वच्छ राजनीतिक सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। उन्हें नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा यह सम्मान दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गीत-संगीत, शिक्षा, उद्योग, एवं सांस्कृतिक संपदा से जुड़े अन्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में बीते मंगलवार को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी की 94वें जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. नित्यानंद स्वामी को नमन करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा प्रदान करने की उनकी अभूतपूर्व संकल्पबद्धता थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री के स्वच्छ राजनीतिक जीवन से प्रेरित होकर ही सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए दिन और रात कार्य कर रही है और इस सम्मान से उन्हें एक नई ऊर्जा मिलेगी। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पद्मश्री बसंती बिष्ट ,जितेंद्र जोशी, हरेंद्र कुमार गर्ग, डॉ. डीएम काला, प्रेम हिगवाल को सम्मानित किया गया।