![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड शासन द्वारा नए साल 2023 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है|
इस बार कैलेंडर में इगास-बग्वाल को भी शामिल किया गया है| कुल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं, लेकिन सचिवालय व विधानसभा समेत ऐसे कार्यालय जहां, पांच दिवसीय सप्ताह लागू है, वहां केवल 25 सार्वजनिक अवकाश अनुमन्य होंगे|
बता दें कि इस वर्ष 3 अवकाश शनिवार और 3 रविवार को पड़ रहे हैं|
सरकार ने कर्मियों की मांग के अनुरूप ईगास-बग्वाल को सार्वजनिक अवकाश रखा है| इस बार यह पर्व 23 नवंबर को पड़ेगा| जारी सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिला अधिकारी स्थानीय महत्व के दिनों में वर्ष में तीन अवकाश घोषित कर सकते हैं| स्थानीय अवकाश पर सचिवालय व विधानसभा खुले रहेंगे|
देखिए सार्वजनिक अवकाश की सूची -:
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
महाशिवरात्रि – 18 फरवरी
होलिका दहन – 7 मार्च
होली – 8 मार्च
रामनवमी – 30 मार्च
महावीर जन्म दिवस – 4 अप्रैल
गुड फ्राईडे – 7 अप्रैल
डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस – 14 अप्रैल
ईद उल फितर – 22 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा – 5 मई
ईद उल अजहा – 29 जून
हरेला – 16 जुलाई
मोहर्रम – 29 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
रक्षाबंधन – 31 अगस्त
जन्माष्टमी – 7 सितंबर
ईद-उल-मिलाद – 28 सितंबर
महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर
दशहरा – 24 अक्टूबर
महर्षि वाल्मीकि जन्म दिवस – 28 अक्टूबर
दीपावली – 12 नवंबर
गोवर्धन पूजा – 13 नवंबर
ईगास-बग्वाल – 23 नवंबर
गुरु नानक जन्म दिवस – 27 नवंबर
क्रिसमिस – 25 दिसंबर
बताते चलें कि सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों भी अवकाश रहेगा -:
गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस – 5 जनवरी
चेटीचंद – 22 मार्च
विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस – 24 नवंबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा इस वर्ष जन सहयोग और जन सहभागिता से ईगास व बूढ़ी दिवाली का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया| अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु यह बहुत आवश्यक है| इस वर्ष सरकार ने ईगास पर्व को राजकीय अवकाश की सूची में शामिल कर इसे संस्थागत स्वरूप प्रदान किया है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)