![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
भारत के सिक्किम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज शुक्रवार को एक सड़क हादसे के दौरान 16 भारतीय जवानों की जान चली गई है जबकि 4 जवान इस हादसे में घायल हो चुके हैं। यह दुर्घटना उत्तरी सिक्किम के सीमा में हुई। दरअसल आर्मी का ट्रक खतरनाक मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे फिसल गया और इस हादसे में 16 जवानों की जान चली गई। यह जानकारी भारतीय सेना ने दी उनके मुताबिक ट्रक 3 वाहनों के काफिले का हिस्सा था जो सुबह चाटेन से चला था और थंगू की ओर जा रहा था तथा उत्तरी सिक्किम के जेमा में यह सड़क हादसा हो गया। इस हादसे पर दुख जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से उन्हें गहरा दुख हुआ है साथ में उन्होंने यह भी कहा कि ‘ शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं’।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)