उत्तराखंड -: क्षैतिज आरक्षण के लिए डेरा डालो, घेरा डालो अभियान चलाएंगे राज्य आंदोलनकारी

अल्मोड़ा (द्वाराहाट)| राज्य आंदोलनकारियों ने 10% क्षैतिज आरक्षण की मांग की है| उन्होंने कहा है कि यदि 24 दिसंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो राज्य आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास पर डेरा डालो, घेरा डालो अभियान चलाएंगे|


संगठन के अध्यक्ष मनोज अधिकारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की बैठक हुई| इस दौरान निर्णय लिया गया कि मांग पूरी न होने पर 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास पर घेरा डालो, घेरा डालो कार्यक्रम होगा| जिसमें कुमाऊं मंडल से भी सैकड़ों आंदोलनकारी देहरादून कूच करेंगे|
इसके अलावा वीरेंद्र बजेठा ने प्रदेश में सशर्त भू कानून, मूल निवास 1950, राजधानी गैरसैंण, भौगोलिक आधार पर परिसीमन कराने की मांग की है|