Almora -: कल यहां की जाएगी प्रस्तावित नई विद्युत दरों पर जन सुनवाई

अल्मोड़ा| कल सुबह 11:00 बजे से विद्युत नियामक आयोग देहरादून की ओर से विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच कार्यालय, विद्युत प्रयोगशाला स्यालीधार में प्रदेश में प्रस्तावित नई विद्युत दरों पर जन सुनवाई होगी| मंच के न्यायिक सदस्य चामू सिंह गस्याल के अनुसार जनसुनवाई में उपभोक्ता प्रस्तावित दरों पर अपनी राय से आयोग को बताएंगे जिसके आधार पर आयोग नई दरों की संस्तुति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा| नगर के उपभोक्ताओं की शिकायतें भी मंच की ओर से सुनी जाएंगी| शिकायतों का मौके पर निस्तारण का प्रयास किया जाएगा|


कार्यक्रम के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं की बिलिंग, मीटर, कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति, गुणवत्ता संबंधी समस्या भी सुनी जाएगी|
जनसुनवाई में तकनीकी सदस्य ओपी दीक्षित, उपभोक्ता सदस्य पुष्कर सिंह रावत सहित यूपीसीएल पिटकुल के अधिकारी मौजूद होंगे|