
देहरादून| प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्रदेश में सस्ते मकान पाने वाले लोगों को अब सरकार की ओर से जरूरी सामान खरीदने के लिए 5-5 हजार रुपए दिए जाएंगे|
सीएम धामी ने अटल निर्मल नगर पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की है| सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्मल नगरों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
बताते चलें कि प्रदेश के 9 निकायों को अटल निर्मल पुरस्कार और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत 5 निकायों को स्वच्छ गौरव सम्मान प्रदान किया गया| इसी दौरान सीएम धामी ने घोषणा की कि अटल निर्मल नगर पुरस्कार की राशि एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ रुपए की जाएगी| इसमें नियमानुसार कैंट क्षेत्रों को भी शामिल किया जाएगा|
