भाजपा नेता का हुआ अपहरण, पुलिस के हाथ नही लग पाया है कोई सुरांग, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड। बीते शनिवार 13 नवंबर 2021 को भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नगरअध्यक्ष बबीन कश्यप का कुछ कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस भी अभी तक उन्हें ढूंढने में नाकामयाब रही है। बबीन कश्यप की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है पुलिस ने तहकीकात के दौरान यह भी बताया कि यह मामला पैसों के लेनदेन का भी हो सकता है।

Advertisements

बबीन कश्यप का अपहरण रुड़की के मंगलौर स्थित उसके घर से दिनदहाड़े हुआ। इस दौरान बबीन कश्यप के परिजनों ने काफी शोर मचाया जिसके बाद सारे ग्रामीण वहां पर इकट्ठा हो गए व पुलिस को बुलाया गया। इस मामले में कार्यवाही कर रहे इंस्पेक्टर रफत अली ने बताया कि यह मामला पैसों के लेनदेन का भी हो सकता है। पुलिस ने अपनी कार्यवाही को जारी रखा है तथा वह जगह जगह पर चेकिंग अभियान चला रही है तथा पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देगी।