उत्तराखंड -: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का बड़ा बयान

देहरादून| कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का बड़ा बयान सामने आ रहा है| जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी को हर कोई जानता है| सब जानते हैं कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता है| लेकिन उन्हें जनता ने नकार दिया|


मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ‘कांग्रेस में विधायक और मंत्री नहीं बल्कि मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ा गया| कांग्रेस में जितने लोग हैं उतने ही गुट है| कोई नेता प्रतिपक्ष तो कोई प्रदेश अध्यक्ष, कोई मुख्यमंत्री करना चाहते हैं| जो चिंतन और मंथन कर विपक्ष की भूमिका को भी सही तरीके से नहीं निभा पा रही है| भाजपा ने योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया, युवा नेतृत्व के साथ हमें इसका परिणाम मिला है| भाजपा ने चुनाव में जो कहा उसे वह आगे बढ़ाने का काम कर रही है|’
उन्होंने पीआरडी जवानों को लेकर की गई घोषणाओं पर कहा कि पीआरडी में महिलाओं की संख्या को कम से कम 3% बढ़ाया जाएगा| इसके अलावा सरकार पीआरडी एक्ट में भी संशोधन करने जा रही है|