सावधान -: डब्ल्यूएचओ (WHO) ने हेडफोन लगाने वाले युवाओं को चेताया, कहीं यह बात

पूरे विश्व में लगभग 10 लाख युवाओं को हेडफोन सुनने या तेज संगीत वाले स्थानों पर जाने से बहरेपन का खतरा हो सकता है| डब्ल्यूएचओ ने इसे लेकर बकायदा चेताया भी है|

Advertisements


कई लोगों को हेडफोन लगाकर तेज आवाज में गाना सुनना पसंद होता है| हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि यह आदत भारी पड़ सकती है| हेडफोन लगाकर तेज आवाज में संगीत सुनने से श्रवण क्षमता खत्म हो जाती है और बहरेपन का खतरा बढ़ जाता है| एक शोध के मुताबिक 43 करोड़ से अधिक लोग यानी दुनिया की आबादी के 5% से भी अधिक लोग वर्तमान में सुनने की क्षमता से पीड़ित है| डब्ल्यूएचओ के अनुमान से 2050 तक यह संख्या बढ़कर 700 मिलियन (70 करोड़ ) हो जाएगी| डब्ल्यूएचओ ने इस शोध का नेतृत्व करते हुए युवाओं को चेतावनी दी है|