कीर्तिमान :-उत्तराखंड के इन पांच हस्तियों को मिला पद्मश्री पुरस्कार

इस बार अभिनेत्री कंगना रनौत, फिल्म निर्माता करण जौहर, तथा एकता कपूर को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया पद्मश्री पुरस्कार भारत में चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस मामले में कंगना रनौत का कहना है कि उनको दिया गया पद्मश्री पुरस्कार वे देश की उन महिलाओं और बेटियों को समर्पित करना चाहती है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत कर रही है और जो आने वाले समय में देश के भविष्य को सवारेगी। करण जौहर ने भी इस पुरस्कार के लिए पूरे देश को धन्यवाद कहा उन्होंने कहा कि उनके पिता को इस बात के लिए काफी गर्व होगा कि उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया। इस पुरस्कार को लेने के बाद एकता कपूर ने भी ट्वीट कर बताई अपने संघर्ष की कहानी।

सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद द्वारा हैस्को प्रमुख पर्यावरणविद डॉ अनिल प्रकाश जोशी को पद्मभूषण, पर्यावरणविद कल्याण सिंह रावत व डॉ. योगी एरन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया|

मंगलवार यानी आज चिकित्सा क्षेत्र में डॉ.भूपेंद्र कुमार और कृषक प्रेमचंद्र शर्मा को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया| उत्तराखंड के इन पांच हस्तियों को पद्मश्री सम्मान मिलने से राज्य गौरवान्वित हुआ है|