Uttarakhand- लोनिवि मंत्री और कृषि मंत्री को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री- पूर्व सीएम हरीश रावत

उत्तराखंड राज्य में अक्सर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत दो अन्य मंत्रियों पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है, कि सड़कों की स्थिति बेहद खराब है और पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धाकड़ धामी कहकर बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि यदि वास्तव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धाकड़ धामी है तो वह लोनिवि मंत्री तथा कृषि मंत्री को बर्खास्त करें और प्रदेश में सड़कों की स्थिति में सुधार लाएं। तब उनके धाकड़ धामी होने का पता चल पाएगा। अन्यथा उन्हें भाकड़ धामी यानी कि केवल बातें करने वाला ही माना जाएगा प्रेस वार्ता के दौरान बीते गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में सीएम धाकड़ है या फिर भाकड उन्हें सिद्ध कर दिखाना है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केवल बातें ही करते हैं अगर सच में वह धाकड़ धामी है तो सड़कों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज और राज्य में कृषि की दयनीय हालत के लिए जिम्मेदार कृषि मंत्री गणेश जोशी को बर्खास्त करें। उन्होंने दोनों को निशाने पर लेते हुए कहा कि राज्य में ना ही कृषि की हालत ठीक है और ना ही सड़कों की। बता दें कि बीते गुरुवार को कुमाऊं गढ़वाल की सड़कों पर हो रहे गड्ढों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुहान में जाम लगा दिया। वह एक चटाई बिछाकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ 1 घंटे तक वहां पर बैठे रहे और उन्होंने कहा कि यदि सच में सीएम धामी को प्रेषित करना है तो वह लोनिवि मंत्री तथा कृषि मंत्री को बर्खास्त करें। जब मोहान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा जाम लगाया गया तो कुछ यात्रियों की उनसे बहस भी हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना था कि वह पार्टी से हटकर सामाजिक कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों की वजह से राज्य की अर्थव्यवस्था को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इस षड्यंत्र की आंच आप तक पहुंचे इससे पहले लोनिवि मंत्री को हटा दिया जाए।