बड़ी खबर -: 17 साल के भाई ने अपनी बहन के लिए दी जान, जानिए पूरा मामला

यह मामला दिल्ली के पटेलनगर से सामने आ रहा है| जहां बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 3 लड़कों ने एक 17 वर्षीय नाबालिक किशोर की चाकू घोपकर हत्या कर दी और इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए| किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| किशोर को सरदार पटेल अस्पताल ले जाया गया| जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया|


देर रात पुलिस ने किशोर के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिग लड़कों को दबोच लिया है| परिजनों का आरोप है कि तीसरा आरोपी बालिक है| लेकिन पुलिस जानबूझकर उसे नहीं पकड़ रही है| इससे नाराज परिजनों ने पटेलनगर थाने का घेराव भी किया| पुलिस ने उन्हें बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत कराया|
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से गांव मौलि, रानीखेत, अल्मोड़ा उत्तराखंड का रहने वाला नाबालिक, परिवार के साथ कुमाऊं गली, बलजीत नगर में रहता था| इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक 15 साल की छोटी बहन है| नाबालिग के पिता शादीपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं| जबकि उसकी मां घर के पास ही मोबाइल फोन के चार्जर बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती है| नाबालिक ने इसी साल 12वीं कक्षा पास करने के बाद पूसा इंस्टीट्यूट में आईटीआई में दाखिला लिया था| साथ ही वह घर के पास एक इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर कोर्स करने के अलावा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी करता था| कोचिंग से शाम को रोज 9:00 बजे वापस लौटता था| शुक्रवार रात वह क्लास के बाद इंस्टिट्यूट से घर जाने के लिए निकला तो घर से 50 मीटर पहले 3 लड़कों ने उसे घेर लिया| कहासुनी के बाद दो लड़कों ने चाकू निकालकर उसके पेट, कमर, गर्दन और शरीर के बाकी हिस्सों पर वार कर दिया| मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया| लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था| पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि बहन के साथ स्थानीय 3 नाबालिक लड़के छेड़छाड़ करते थे| उसने दीपावली से 2 दिन पहले इसका विरोध किया तो उनसे झगड़ा हो गया| नाबालिग ने एक लड़के को थप्पड़ भी मारा था| आरोपियों ने यह धमकी दी कि दीपावली के बाद हिसाब-किताब करेंगे| तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया| जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है|