उत्तराखंड भाषा संस्थान के एक्ट में होगा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| उत्तराखंड भाषा संस्थान के एक्ट में संशोधन कर इसके मुख्यालय से देहरादून का नाम हटाया जाएगा| इस बदलाव की बाद मुख्यमंत्री की घोषणा पर संस्थान के मुख्यालय को गैरसैंण दिल्ली जाने की तैयारी है| कैबिनेट में इसका प्रस्ताव आ सकता है|


बताते चलें कि प्रदेश में स्थानीय बोली, भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए फरवरी वर्ष 2009 में भाषा संस्थान की स्थापना की गई थी| लेकिन इसकी स्थापना के बाद से संस्थान को अपना स्थाई मुख्यालय नहीं मिल पाया है| 6 अक्टूबर 2020 को त्रिवेंद्र सरकार ने गैरसैंण में भाषा संस्थान का मुख्यालय बनाने की घोषणा की थी| इस दौरान कहा गया था कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया है| गैरसैंण में भाषा संस्थान के मुख्यालय के बाद वहां विभिन्न संस्थानों की स्थापना की प्रतिक्रिया शुरू होगी|