
उत्तराखंड राज्य के पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी के जम्मू निवासी दोस्त पुष्प द्वारा अंकिता की हत्या के संबंध में कई राज खोले गए हैं। बता दें कि पुलिस द्वारा आरोपित पुलकित के बयानों की जांच करी जा रही है और वहीं दूसरी तरफ अंकिता के दोस्त पुष्प ने भी अपने बयान दिए हैं। अंकिता के दोस्त का कहना है कि आरोपित पुलकित कई राज छुपा रहा है। पुष्प का कहना है कि एसआईटी को पुलकित के मोबाइल की सच्चाई सभी के सामने लानी चाहिए क्योंकि अंकिता की हत्या के संबंध में पुलकित के मोबाइल में कोई बड़ा राज है। बता दे कि पुष्प अंकिता का करीबी दोस्त था उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और सिविल इंजीनियर पुष्प बीते 15 सितंबर 2022 को अंकिता के साथ मुलाकात करने रिजॉर्ट में आया था तभी पुष्प की मुलाकात पुलकित से भी हुई थी। पुष्प का कहना है कि जब उसकी मुलाकात अंकिता से हुई तो उस दिन वह पूरी तरह से सहज थी इसके बाद कुछ दिनों तक उनकी बातें फोन व चैट के माध्यम से भी हुई लेकिन घटना के एक-दो दिन पहले ही अंकिता कुछ असहज थी और अंकिता ने पुष्प के साथ इस दौरान रिजॉर्ट के संचालकों को लेकर भी कई बातें साझा की।
पुष्प ने बताया कि जिस दिन घटना घटी उसी रोज रात 8:30 बजे उसकी बात अंकिता के साथ हुई थी तब रिजॉर्ट स्वामी पुलकित और सौरभ भास्कर अंकिता के साथ ही थे जिसके बाद उनकी कॉल खत्म हो गई तथा बातचीत के 45 मिनट बाद पुलकित ने पुष्प को फोन किया और कहा कि वे लोग रिजॉर्ट में वापस आ गए हैं तथा अंकिता अपने कमरे में चली गई है। इसके साथ ही पुलकित ने यह भी कहा कि अंकिता उनके साथ काम करने में सक्षम नहीं है और वह अंकिता के लिए दूसरी नौकरी की तलाश करें। उनका कहना था कि उन्हें एडवांस रिसेप्शनिस्ट की जरूरत है जो कि अंकिता के बस की बात नहीं। जब पुलकित का फोन कट गया तो पुष्प ने अंकिता से बात करनी चाही लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था जिसके थोड़ी देर बाद पुलकित का फोन भी स्विच ऑफ हो गया। पुष्प का कहना है कि पुलकित अपने मोबाइल को लेकर झूठी कहानी बना रहा है और उसके मोबाइल में अंकिता से संबंधित कोई बड़ा राज हो सकता है जिसके कारण वह अंकिता को प्रताड़ित कर रहा था।

