
उत्तराखंड राज्य में यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं में परीक्षा लीक करने के मामले में एसटीएफ ने अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है एसटीएफ की धरपकड़ इस मामले में और अधिक तेज हो गई है बता दें कि इस मामले में एसटीएफ ने पेपर लीक करने और नकल कराने वाले दो लाख के इनामी सादिक मूसा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मूसा के साथी योगेश्वर जो कि ₹100000 का इनामी बदमाश था उसे भी एसटीएफ द्वारा पकड़ लिया गया है। बता दें कि सादिक मूसा को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है इन दोनों के विरुद्ध देहरादून के रायपुर थाने में धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज थे। इन दोनों ने गिरोह बनाकर पेपर में करवाया था। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के अनुसार इन दोनों आरोपितों ने बयान दिया है कि लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा स्थित आरएमएस टेक्नोसोल्यूशंस कंपनी द्वारा छापा गया इस बात की जानकारी उन्हें काशान शेख द्वारा दी गई जो कि कंपनी का एक कर्मचारी हैं उसके द्वारा बताया कि परीक्षा 4 से 5 मई 2021 को होगी जिसका पेपर वह उपलब्ध करा सकता है। बता दें कि इस पेपर के लिए उसने प्रत्येक अभ्यर्थी से ₹800000 की मांग की जिसके बाद सादिक मूसा, उसका साथी और कंपनी के कर्मचारी काशान के बीच सौदा तय हो गया। जैसे ही पेपर उपलब्ध हुआ इस बात की जानकारी मूसा और योगेश्वर ने उत्तराखंड निवासी शशिकांत सिंह और जौनपुर के केंद्रपाल सिंह को दी जिसके बाद वह दोनों अपने साथी फिरोज व संपन्न राव के साथ 4 दिसंबर को हल्द्वानी पहुंच गए और इन दोनों की मुलाकात शशिकांत और केंद्रपाल से होटल के कमरे में हुई। इस दौरान इन लोगों ने प्रति अभ्यार्थी 10 लाख रुपए में सौदा तय किया तथा परीक्षा के बाद योगेश्वर को शशिकांत द्वारा 2000000 रुपए दिए गए और कहा कि बाकी के रुपए बाद में मिलेंगे। बता दें कि एसटीएफ द्वारा इस मामले में धरपकड़ तेज कर दी गई हैं और अभी तक एसटीएफ कई आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार भी कर चुकी है।

