
अल्मोड़ा| जिला अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर का नशे में वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो को गलत तरीके से बनाया गया है| क्योंकि उन्होंने शराब का नहीं बल्कि दवा का सेवन किया था|
डॉक्टर ने वीडियो वायरल होने के बाद बयान जारी कर कहा कि, वायरल वीडियो पूरी तरह गलत है| उस दिन तबीयत खराब होने के बाद दवा का सेवन किया था| दवा के सेवन के बाद आराम कर रह थे| मरीज के अंटेड करने में कुछ देर हो गई| जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए थे| तीमारदारों का लगाया आरोप पूरी तरह निराधार है| कहा कि मैं पर्ची पर दवा लिख रहा था| लेकिन तीमारदारों ने पर्चा छीन लिया| दरअसल, इस मामले में डॉक्टर कि शासन स्तर से जांच चल रही है| डॉक्टर को सीएमओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है|
