
नई दिल्ली। देश में बीते 18 जुलाई 2022 को सोमवार के दिन 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव संपन्न हो चुका है इस चुनाव में 4796 सांसदों एवं विधायकों का नाम शामिल था जिसमें से 98.9% विधायक एवं सांसदों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इस मतदान के बाद अब द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना भी तय हो गया है उनके जीतने के आसार काफी अधिक हैं। द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में ना सिर्फ पार्टी बल्कि विपक्ष ने भी वोट डाले हैं। इस मतदान की मतगणना आगामी 21 जुलाई 2022 को होने वाली है। वोटिंग के दौरान सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने वोट डाला। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के दावे भी सामने आने लगे हैं यानी कि विपक्ष के लोगों ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला है।
