दर्दनाक -: नर्मदा नदी में समाई यात्रियों से भरी बस,13 के शव बरामद

एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है| मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में यात्रियों से भरी महाराष्ट्र परिवहन कि बस नर्मदा नदी में गिरने से 13 यात्रियों की मौत हो गई| हादसा सुबह 9:45 बजे का बताया जा रहा है| 13 लोगों के शव नदी से बरामद हो चुके हैं| हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं बची| बस को क्रेन कके जरिए निकाला जा चुका है| हादसा राॅन्ड साइड से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान हुआ| बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी| यह हादसा खलघाट की पुरानी पुल पर हुआ है|
मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी| मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलघाट पुलिस मोर्चा संभाले और बचाव कार्य में लगी है| गोताखोरों की मदद से नदी में सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया लेकिन किसी भी यात्री की जान नहीं बच सकी| एनडीआरएफ की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर मौजूद है| इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए थे, प्रशासन ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाला है| फिलहाल राहत कार्य जारी है|