Corona updates -: जाने देश में कोरोना की स्थिति, बीते 24 घंटे में 51 मरीजों की मौत

नई दिल्ली| पिछले 4 दिनों से कोरोना के मामले लगातार 20,000 से पार आ रहे थे| लेकिन आज कोरोना के मामलो में कमी आई है| भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16,935 नए मामले दर्ज हुए हैं| जबकि 16,068 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं और मौत का आंकड़ा 51 है| 1 दिन पहले देश में कोरोनावायरस के 20 हजार 528 नए मामले दर्ज हुए थे| इस दौरान 49 लोगों ने कोविड-19 के कारण अपनी जान गवाई थी|
स्वास्थ्य मंत्रालय की आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोनावायरस केस 1,44,264 हो गए हैं| साथ ही देश में अब तक चार करोड़ 30 लाख 97 हजार 510 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं| वहीं 5,25,760 लोगों की कोरोनावायरस से जान जा चुकी है| इसके अलावा देश में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच गया है|