देश में आज होगा राष्ट्रपति चुनाव……. जानिए कितने बजे से कितने विधायक और सांसद डालेंगे वोट

नई दिल्ली। आज दिनांक 18 जुलाई 2022 को सोमवार के दिन देश में 15वें राष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है। जिसके लिए समस्त तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि इस चुनाव में आज सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा और इस दौरान देश के करीब 4800 विधायक और सांसद वोट डालेंगे। राजनीति में बन रहे आंकड़ों व वोटों के गणित में पक्ष और विपक्ष के बीच बने बड़े फैसले को देखते हुए राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का देश के अगले राष्ट्रपति चुना जाना तय माना जा रहा है और यदि ऐसा हुआ तो वह देश के पहले आदिवासी समुदाय की पहली संवैधानिक शीर्ष पर पहुंचने वाली शख्शियत होंगी। आज संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में सुबह करीब 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा जिसमें 4,800 विधायक एवं सांसद वोट डालेंगे।