हैल्थ ओपिनियन:-अगर बढ़ाना है बच्चों का दिमाग तो उन्हें दे यह डाइट

अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को हेल्दी डाइट देने के बारे में सोचते रहते हैं और हमेशा ही यह सोचते हैं कि कैसे उनके मस्तिष्क का विकास हो। बता दें कि बच्चों को हेल्दी डाइट देने से उनकी ग्रोथ तेजी से होती है और हेल्थी डाइट हमेशा ही बच्चों के मस्तिष्क को सकारात्मक रूप प्रदान करती हैं और बच्चे सीखने, याद रखने की पूरी क्षमता रख पाते हैं। यदि अभिभावक यह चाहते हैं कि उनके बच्चों का दिमाग काफी तेजी से ग्रो करें तो उन्हें अपने बच्चों को आहार में खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट देनी चाहिए जो कि मस्तिष्क को पोषण प्रदान करते हैं और बच्चों को तनाव व चिंता से दूर रखते हैं इसलिए बच्चों को उनके आहार में अंडे, मछली, जामुन तथा संतरा अवश्य देना चाहिए।
अंडा सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है इसमें प्रोटीन और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और अंडा खाने से बच्चों की एकाग्रता व ध्यान अवधि में सुधार होता है ।जो अंडे में जर्दी होती है वह बच्चे के मस्तिष्क के कामकाज में सुधार करती हैं। वहीं अगर हम बात करें मछली की तो मछली में ओमेगा-3 वसा, आयोडीन और जिनके पाया जाता है जो कि मस्तिष्क के लिए काफी आवश्यक होता है मछली खाने से बच्चों की याददाश्त में हमेशा सुधार होता है इसलिए बच्चों को हर हफ्ते मछली खाने के लिए देनी चाहिए। इसके बाद आता है संतरा संतरा में विटामिन सी पाया जाता है जो कि एक स्वस्थ मस्तिष्क के लिए काफी आवश्यक समझा जाता है बच्चों के बेहतर प्रदर्शन, ध्यान केंद्रित करने में संतरा काफी लाभदायक होता है इससे प्रतिधारण शक्ति और एकाग्रता पहचान जैसे लाभ भी होते हैं व संतरा बच्चे की स्किल्स में भी सुधार करता है।

Advertisements

Recent Posts