![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
नई दिल्ली| मोटापा एक बड़ी समस्या बन रहा है| यूरोप में मोटापा महामारी की शक्ल ले चुका है| विश्व स्वास्थ्य दिवस की रिपोर्ट के अनुसार, कहे तो मोटापा यूरोपीय देशों में हर साल 12 लाख लोगों की मौत और कैंसर के 2 लाख लोगों का कारण है| डब्ल्यूएचओ ने पहली बार 15 वर्ष के अध्ययन के बाद यह दावा किया है| डब्ल्यूएचओ का कहना है कि मोटापा और सामान्य से अधिक वजन यूरोपीय देशों में मौत का खतरनाक कारण बन रहा है| चिंता की बात यह है कि इसका स्तर तेजी से बढ़ रहा है| कोई भी यूरोपीय देश डब्ल्यूएचओ द्वारा वर्ष 2025 तक मोटापे को रोकने की दिशा में तय किए गए मानक के अनुसार काम नहीं कर सकते हैं| यूरोपीय कांग्रेस ऑन ओबेसिटी में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार यूरोप में 15 फ़ीसदी वयस्कों का वजन सामान्य से अधिक या मोटा है| वही 5 साल से कम उम्र के 8 फ़ीसदी बच्चे स्कूल जाने वाले तीन में से एक बच्चा मोटापे या सामान्य से अधिक वजन की चपेट में है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)