*बड़ी खबर :-अनियमितताओं पर शहरी विकास विभाग की बड़ी कार्यवाही, चंपावत के पूर्व ईओ से होगी ₹500000 की वसूली।*

देहरादून । शहरी विकास विभाग द्वारा ऋषिकेश नगर निगम और चंपावत नगर पालिका में हुई अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं, शहरी विकास विभाग ने दोषी अधिकारियों से ही वसूली का निर्णय लिया है।

Advertisements

आपको बता दें ऋषिकेश नगर निगम एवं चंपावत नगर पालिका मामले में तत्कालीन अधिशासी अधिकारी शिवेंद्र सिंह खनायत और अभिनव कुमार से क्रमशः 2697000 और ₹557000 की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं।

इतना ही नहीं चंपावत प्रकरण में दोषी पाए गए सहायक लेखाकार जगदीश लाल शाह को बैड एंट्री, जबकि सतीश कुमार पर वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की गई है।