
वर्तमान में उत्तराखंड कांग्रेस में नई नियुक्तियों को लेकर कई विधायक नाराज चल रहे हैं ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस में उथल-पुथल का माहौल है। तथा इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर यह कहा कि उनका स्वास्थ्य और राजनीतिक स्वास्थ्य दोनों बदलाव चाहते हैं इसके जरिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली जाने की इच्छा जाहिर की। तथा उनकी इस इच्छा के बाद उनके समर्थकों की बेचैनी और अधिक बढ़ गई हैं। यही नहीं बल्कि उन्होंने अपने कुछ पुराने व नए सक्रिय साथियों को साथ लेकर एक पुराना संगठन खड़ा करने की इच्छा जाहिर की है। साथ में उन्होंने कुमाऊं और गढ़वाल के प्रवासी बंधुओं का जिक्र करते हुए कहा कि रामलीला सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कई सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से वह अपने गढ़वाली और कुमाऊंनी भाइयों से जुड़े और इसी दौरान उन्होंने सांसद त्रेपन सिंह नेगी को भी याद किया। तथा उनका कहना यह भी था कि उत्तराखंड में पहले प्रवासियों में जो दबदबा कांग्रेस का रहता था आज वह भाजपा और आप का बन गया है। इसलिए उन्होंने लालसा जताई कि वह दिल्ली में प्रवासियों के बीच कांग्रेस को मजबूत करें।

