Uttarakhand- 100 मीटर गहरी खाई में समाया मैक्स वाहन……. 3 की मौत 4 घायल

चंपावत। बीते 11 अप्रैल 2022 को सोमवार की दोपहर को चंपावत- टनकपुर हाईवे पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में समा गया। जिसमें 7 लोग सवार थे तथा उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण 2 लोगों का इलाज संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में चल रहा है। जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली चल्थी चौकी पुलिस और चंपावत की तहसीलदार दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। बता देगी मैक्स वाहन संख्या- यूके 03 टीए 3713 चंपावत से खटोली जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना में 60 वर्षीय केशवी देवी पत्नी आन सिंह निवासी खटोली मल्ली, तथा दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी लड़ाबोरा, हीराराम पुत्र प्रेम राम उम्र 28 वर्ष निवासी तल्ली खटोली की उपचार के दौरान मौत हो गई। तथा बाकी लोग जो घायल है उन्हें टनकपुर अस्पताल पहुंचाया गया।