![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
लंबी खींचतान के बाद :- आखिरकार कांग्रेस ने अपने नेता प्रतिपक्ष प्रदेश अध्यक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष का ऐलान कर ही दिया है, कांग्रेस ने तीनों दायित्व पर कुमाऊं के नेताओं को सुसज्जित किया है जहां एक और यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष वही करण मेहरा को प्रदेश अध्यक्ष और भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
यशपाल आर्य हाल ही में भाजपा से कैबिनेट मंत्री का पद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे हालांकि वे बाजपुर से जीतने में सफल रहे, यशपाल आर्य पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
वहीं दूसरी ओर अल्मोड़ा के रानीखेत से पूर्व विधायक और पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष करण मेहरा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में करण मेहरा ने तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को करारी शिकस्त दी थी हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल ने उन्हें अच्छे खासे अंतर से हराया, करण म्हारा कांग्रेस के तेजतर्रार नेता माने जाते हैं
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट पर करारी शिकस्त देने वाले भवन कापड़ी को कांग्रेस ने उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी है भुवन कापड़ी पूर्व में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)