उत्तराखंड में 99 हजार मतदाता बढ़े, संख्या 83 लाख पार

उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या 83 लाख 36 हजार 780 पहुंच गई है| इस बार 99922 मतदाता बढ़े हैं| जिसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 129062 मतदाता है, जो पहली बार मतदान करेंगे|


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वी षणमुगम ने अंतिम मतदाता सूची जारी करने के दौरान कहा कि राज्य में 11729 मतदान केंद्र बनाई गई है| प्रदेश में सबसे अधिक देहरादून जिले में 15 लाख 30 हजार 939 मतदाता हैं| जबकि रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम 1 लाख 94342 मतदाता हैं| मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदाता बनाने की प्रक्रिया चलती रहेगी| जो छूट गए है वह मतदाता बनाने के लिए बीएलओ, एसडीएम, डीएम कार्यालय या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| ट्रांसजेंडर को बैठकों के माध्यम से मतदाता बनाने के लिए जागरूक किया जाता है| उनको भी आगे आना चाहिए|


आपको बता दे कि प्रदेश में 100 से ज्यादा आयु वर्ग में महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है| 100 साल से अधिक की 1411 मतदाताओं में 853 महिलाएं और 558 पुरुष हैं| जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 69974 है|