राज्यपाल भगत कोश्यारी के 80वें जन्मदिन पर नैनीताल में 80 किलो का लड्डू तैयार

नैनीताल| महाराष्ट्र के राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के 80वें जन्मदिन पर नैनीताल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और कोश्यारी समर्थकों ने खास तैयारी की है| समर्थकों की ओर से बूंदी के 80 किलो के लड्डू तैयार कराया गया है|
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट अपने सियासी गुरु का जन्मदिन मनाने के लिए नैनीताल पहुंचे है| बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नैनीताल आने की जानकारी भाजपा की ओर से जारी की गई थी| कोश्यारी के सांसद प्रतिनिधि रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी के अनुसार राज्यपाल कोश्यारी के 26 जून को नैनीताल आने की संभावना थी| फिलहाल उनके आने की कोई सूचना नहीं है| जोशी के अनुसार सरस्वती रेस्टोरेंट को 80 किलो के लड्डू तैयार करने का आर्डर दिया गया है| स्टूडेंट्स के संचालक ने बताया कि कारीगरों ने लड्डू तैयार कर लिया है| कार्यक्रम श्री राम सेवक सभा सभागार में आयोजित हो रहा है| भगतदा के जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है| वह लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रेरणा है|