आईफोन खरीदने के लिए बेच दिया 8 महीने का बेटा, मां गिरफ्तार, पिता की तलाश जारी

एक मां-बाप जिन्होंने अपने 8 महीने के बेटे को बेच दिया| जिसका कारण जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे| दंपति ने आईफोन खरीदने के लालच में अपने 8 महीने के बेटे को बेच दिया| यह दंपति महंगे फोन से बढ़िया रील बनाना चाहता था| मामला पश्चिमी बंगाल से सामने आया है| जहां बच्चे को बेचे जाने की खबर पुलिस को मिली| जिसके बाद पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया और पति की तलाश जारी है|


मिल रही जानकारी के मुताबिक, दंपति के लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना भी बड़ी बात थी| जब लोगों ने अचानक उनके हाथ में महंगा स्मार्टफोन देखा तो उन्हें यह बात हजम नहीं हुई| आरोपी महिला रील बनाने के लिए कई जगहों की यात्रा कर रही थी| उससे भी लोगों को शक हुआ| पड़ोसियों ने गौर किया तो पता चला कि बच्चा कई दिनों से लापता है| इसके बाद उन्होंने दंपति से पूछा कि आपका बच्चा कहां है? तो वह बताना नहीं चाह रहे थे, लेकिन दबाव डालने पर उन्होंने बताया कि पैसों के खातिर बच्चा किसी अन्य दंपति को बेच दिया है|
पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है और आरोपी पति की तलाश जारी है, जबकि पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है|