पिथौरागढ़ में उतारे जाएंगे 72 सीटर हवाई जहाज……. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से सर्वे कराने का लिया गया निर्णय

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अब शासन द्वारा 72 सीटर बड़े हवाई जहाज उतारने की व्यवस्था की जा रही हैं। इसके लिए 22 लाख रुपये की बड़ी रकम भी जमा कर ली गई है। तथा जैसे ही एएआई से इस योजना के लिए हरी झंडी मिलती है यह हवाई सेवा शुरू करने के लिए विभिन्न कंपनियों से संपर्क भी साधा जाएगा।
बता दे कि देहरादून पिथौरागढ़ हवाई मार्ग पर 2018 में उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू की गई थी। मगर तब यहां केवल 9 सीटर हवाई जहाजों को संचालित करने के लिए अनुमति मिली। यह हवाई सेवा देहरादून से पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच शुरू की गई काफी हद तक यह सफल भी रही मगर कुछ समय बाद तकनीकी खराबी के कारण यह बाधित हुई और 2020 में इसे बंद कर दिया गया। इसलिए प्रदेश में 9 सीटर विमान बेहद सीमित संख्या में ही उपलब्ध हैं। इसलिए 72 सीटर हवाई सेवा शुरू करने के लिए शासन द्वारा केंद्र सरकार का दरवाजा भी खटखटाया गया और केंद्र सरकार के समक्ष मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी यह मामला उठाया। जिसके बाद अब यहां पर 72 सीटर विमान उतारने पर विचार किया जा रहा है। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर द्वारा जानकारी दी गई कि पिथौरागढ़ में अब 72 सीटर विमान उतारने को लेकर काम किया जा रहा है। और सर्वे को लेकर यहां पर 22 लाख रुपए की धन राशि भी स्वीकृत की गई है। और बहुत ही जल्द एएआई द्वारा इसका सर्वे किया जाएगा उसके बाद यहां पर 72 सीटर हवाई सेवा की शुरुआत की जाएगी।