रोमानिया बॉर्डर पर माइनस 10 डिग्री तापमान में बिताए 72 घंटे……. जानिए भारत वापस आने के बाद क्या कहा यूक्रेन के बारे में भारतीय छात्रों ने

वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से कोई भी अनजान नहीं है यूक्रेन की धरती तमाम बम और मिसाइल से थरथरा रही हैं। ऐसे में भारत के भी कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं तथा बीते शनिवार से जो भी छात्र भारत वापस आए हैं उन्होंने यहां आने के बाद वहां के हालातों के बारे में बताया है। छात्रों ने बताया कि उन्होंने खतरा मोल लेकर खारकिव से अपने कदम रोमानिया बॉर्डर तक बढ़ाए मगर वहां पर बॉर्डर के गेट नहीं खुलने के कारण उन्हें करीब 72 घंटे वहां पर माइनस 10 डिग्री तापमान में रहना पड़ा छात्रों का कहना था कि इतनी ठंड की वजह से कई छात्र हाइपोथर्मिया के कारण बेहोश भी हो गए तथा उन्हें ऐसा लग रहा था कि अब बम या मिसाइल से नहीं बल्कि ठंड से ही उनकी जान चली जाएगी। भारत वापस आने के बाद भारत के विभिन्न हिस्सों के विद्यार्थियों ने यूक्रेन में बिताएं अपने 11 दिनों के बारे में बताया छात्रों का कहना था कि रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइल अटैक कर रहा है तथा यूक्रेन का खारकीव शहर रूस का मेन टारगेट है। तथा वहां पर हर मिनट में बम धमाके हो रहे हैं। छात्रों ने बताया कि उन्हें बंकर से निकालना पड़ा क्योंकि वहां पर उनके खाने पीने का सामान भी खत्म हो रहा था और उनके पास वहां से निकलने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था।