स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे सभी राज्यों के 72-72 दंपति

इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के 72-72 दंपतियों को एनजीओ के माध्यम से दिल्ली बुलाया गया है|


इस हिसाब से करीब 5600 दंपति लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता समारोह में शामिल होंगे| ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में दंपतियों को समारोह में बुलाया गया है|
कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री इन दंपतियों से सवाल पूछ सकते हैं| इस वर्ष समारोह में शामिल विशेष अतिथि व लोगों की संख्या दोगुनी से ज्यादा की गई है| पिछले वर्ष जहां समारोह में सिर्फ 12,000 लोग शामिल हुए थे| वहीं इस बार 26,000 लोग शामिल होंगे| इसमें विशेष अतिथि, स्कूली बच्चे व राज्यों से बुलाए गए दंपति भी शामिल है|
जानकारी के मुताबिक एक एंक्लोजर के दो हिस्से किए गए हैं| इसमें एक हिस्से पर स्कूली बच्चे बैठेंगे तो दूसरे हिस्से पर राज्यों से आए दंपति बैठेंगे|
बता दें 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने के लिए देशभर से पीएम-किसान योजना के लाभार्थियों सहित करीब 1,800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है|
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, भारत की आजादी के 75 में वर्ष पूरे होने पर, ‘वाइब्रेंट विलेज’ के सरपंचों, शिक्षकों, नर्सों, किसानों, मछुआरों, सेंट्रल विस्टा परियोजना के लाभार्थियों के निर्माण में शामिल मजदूर और खादी क्षेत्र के श्रमिकों को आमंत्रित किया गया है|