![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
आने वाले 1 साल में उत्तराखंड में 467 नई अमृत सरोवर बनेंगे| 97 अमृतसरोवर 31 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगे| मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने मिशन अमृत सरोवर से जुड़े विभागों की बैठक में निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास व वन विभाग मिलकर इस दिशा में काम करें, ताकि प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनरुद्धार के साथ ही स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके|
उन्होंने कहा कि मिशन अमृत सरोवर में 70% वन क्षेत्र होने के कारण वन विभाग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है| साथ ही ग्राम्य विकास विभाग इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहा है| योजना के तहत बनने वाले बड़े सरोवरों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप क्या-क्या आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा सकती है इस पर ग्राम विकास एवं वन विभाग मंथन कर लें|
अमृत सरोवरों के निर्माण में गुणवत्ता और मात्रा को ध्यान से रखते हुए इसके माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए| उनके आसपास इको पार्क आदि विकसित कर रोजगार सृजन पर फोकस किया जाए| मिशन के तहत प्रदेश में कुल 1283 अमृत सरोवर बनाए जा चुके हैं| जिसमें ग्राम्य विकास विभाग में 1071 एवं वन विभाग ने 212 अमित सरोवरों का निर्माण किया है| ग्राम्य विकास की ओर से 31 मार्च तक 97 और अमृत सरोवर का निर्माण कर लिया जाएगा| विभाग ने अमृत सरोवर निर्माण के लिए 467 अन्य स्थानों का चिन्हिकरण कर लिया है| चिन्हित स्थानों में से 300 स्थानों पर अगले वित्तीय वर्ष में अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)