दिल्ली में एमसीडी चुनाव प्रचार करेंगे उत्तराखंड ‘आप (AAP)’ के 45 नेता, सूची जारी

देहरादून| आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के 45 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है| पार्टी प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रचारकों की सूची जारी की| पार्टी का यह मानना है कि दिल्ली में उत्तराखंड मूल के लोगों की संख्या काफी है| ऐसे में उत्तराखंड के नेताओं का प्रचार फायदेमंद होगा|


जारी सूची के अनुसार, जोत सिंह बिष्ट, जगतार सिंह बजवाल, शिशुपाल सिंह रावत, नरेश शर्मा, प्रेम सिंह, डॉ आरपी रतूड़ी, एडवोकेट रजिया बेग, सुनीता बजवा, दिगमोहन नेगी, प्रवीण बंसल, राजेश बिष्ट, अमित जोशी, डीके पाल, रविंद्र आनंद, राजीव लोचन, संजय सैनी, शुभाषा व्यापारी, ममता सिंह, विजय सिंह पंवार, मनोरथ निराला, चंदन सिंह बिष्ट, जसपाल सिंह, सुमित टिक्कु, कुलवंत सिंह, डॉ यूसुफ, मनोहर लाल पहाड़ी, सीपी सिंह, प्रशांत राय, राजू मौर्या, कमलेश रमन, पुष्पा चौहान, शादाब आलम, डॉ यूनुस चौधरी, नितिन जोशी, गजेंद्र चौहान, चंद्रशेखर पांडे, सुरेश बिष्ट, अशोक सेमवाल, समीर रतूड़ी, दिनेश सेमवाल, मंजू शर्मा, राजेंद्र, सुधा पटवाल, सुदेश सैनी और विपिन नेगी के नाम शामिल है|