इस साल धनतेरस पर 40 टन बिका सोना, 45,000 करोड़ से ज्यादा का खुदरा कारोबार

नई दिल्ली| देशभर में धनतेरस पर करीब 40 टन सोना बिका| इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन के मुताबिक यह बिक्री पिछले दो दिनों में हुई| वहीं 45000 करोड़ रुपये से ज्यादा का खुदरा कारोबार हुआ|


कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अनुसार, सोने चांदी के आभूषणों की बिक्री पच्चीस हजार करोड़ रुपये की रही| बाकी 20,000 करोड रुपए के ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर, फर्नीचर, साज-सज्जा के जरूरी सामान, मिठाई, किचन के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स व मोबाइल बिके|
कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि धनतेरस पर बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला| इस दीवाली त्योहार की संपूर्ण बिक्री का आंकड़ा 1.50 लाख करोड़ के पास पहुंच जाएगा| पिछले साल धनतेरस पर 30 टन सोना बिका था|